लूट करने वाले 03 अभियुक्त अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार, 12 मोबाईल,नकदी,आभूषण बरामद
आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र में लूट करने वाले 03 अभियुक्त अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार, 12 मोबाईल,नकदी,आभूषण बरामद 09.02.2022 को प्र0नि0 शशि मौलि पाण्डेय थाना देवगांव को सूत्रों से सूचना मिली कि निहोरगंज से कलीचाबाद की ओर एक मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आने वाले है जो थाना क्षेत्र में कही लूट की घटना कर सकते है। प्रभारी निरीक्षक देवगांव मय पुलिस टीम द्वारा इस सूचना पर निहोरगंज रोड पर कलीचाबाद तिराहे के पास आने-जाने वाले वाहनो की चेकिंग प्रारम्भ की गई। कुछ देर मे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रोकने पर मोटर साइकिल सवार नें भागने का प्रयास किया। परन्तु मौके पर पुलिस बल द्वारा समय करीब 20:40 बजे रात्रि में पकड लिया गया।
पकडे गये व्यक्तियो से भागने का कारण पूछा गया तो बताये कि हम लोगो के पास लूट का चैन/मोबाईल व रुपया था इसी कारण पुलिस को देखकर वापस भाग रहे थे। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम सूरज सरोज पुत्र स्व0 फिरतू सरोज नि0 सरायमोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ व चाँद कुमार पुत्र रामप्रीत नि0 मुडहर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ बताये। पकड़े गये अभियुक्त सूरज सरोज से एक चेन (पीली धातु टूटी हुई), एक अदद मोबाईल व कुल 5400 रूपया बरामद हुए तथा दूसरे अभियुक्त चाँद कुमार उपरोक्त के पास से एक अदद तमंचा .315बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक अदद मोबाईल फोन तथा कुल 3200 रुपये बरामद हुए।
*सूरज सरोज व चांद कुमार* से बरामद पीली धातु (चेन) के बारे में पूछा गया तो बताये किः-
दिनाँक 29.01.2022 को कटघर लालगंज से एक महिला से लूटा गया था तथा दिनाँक 07.02.2022 को उचेगाँव कलीचाबाद पुलिया से लूटा गया था। बरामद पीली धातु की चेन के सम्बन्ध में मु0अ0स0 40/2022 धारा 392 भादवि व बरामद मोबाईल व रुपये के सम्बन्ध में मु0अ0स0 39/2022 धारा 392 भादवि पजीकृत है। चांद कुमार के कब्जे से अवैध बरामद शस्त्र के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 42/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
बरामद मोबाईल फोन के बारे मे बताया कि राजेश गोड़ पुत्र लालचन्द गोड़ नि0 हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ को लूट/छिनैती के मोबाईल फोन बेचने के लिए देते है। इस सूचना पर अभियुक्त राजेश गौंड को लगभग 02:30 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त राजेश गौड उपरोक्त के पास से कुल 10 मोबाईल बरामद हुए तथा बताया कि इन लोगो ने इसके अतिरिक्त लूट/छिनैती/चोरी के 09 एण्ड्रायड फोन बेचने के लिए दिये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स 43/2022 धारा 411/412/413/414 भादवि पंजीकृत किया गया।
























































Leave a comment