महराजगंज मे तीन चोर गिरफ्तार, एक अदद तमन्चा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
बिलरियागंज/ आजमगढ़ स्थानीय थाना महराजगंज मे 03 चोर गिरफ्तार, एक अदद तमन्चा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद,दिनांक 7/8.02.2022 की रात्रि में अभियुक्तों द्वारा वादी के घर में घुसकर सोने की 4 सीकड़, सोने का मंगलसूत्र, व 4 सोने की अंगूठी, पायल व सोने का कान का झुमका आदि सामान व 25 हजार रुपया चुरा ले जाना । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 35/2022 धारा 380, 457, 411 भा0द0वि पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 09.02.22 को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह हे0का0 समेरिका यादव, का0 सुबाष यादव, म0का0 खुशबू सिंह व रि0म0का0 पूजा गुप्ता के तलाश वांछित अभियुक्त, देखभाल क्षेत्र में मामूर होकर हुंसेपुर इण्टर कॉलेज के पास मौजूद थे कि मुखबिर खास ने बताया कि दिनांक 7/8.02.2022 की रात्रि में जो चोरी की घटना हुई थी उसके अभियुक्त ग्राम मरछाहरिबल्लभ में किसी साधन का इन्तजार कर रहे है इस सुचना पर मरछा हरिबल्लभ ग्राम से तीन व्यक्तोयों को पकड़ा गया। तीनों व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले ने अपना नाम अनिकेत वर्मा उर्फ श्यामू वर्मा पुत्र विन्ध्याचल वर्मा निवासी सुरजीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसके पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम विनोद कुमार मिश्र उर्फ राजपाल मिश्र पुत्र गुलाब चन्द्र मिश्रा निवासी मरछाहरिबल्लभ थाना महराजगंज बताया तथा तीसरे ने अपना नाम अजीत राम S/O मकसूदन राम निवासीगण मड़छाहरिवल्लभ थाना महराजगंज बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने मुकदमा अपराध सं0 35/22 धारा 457, 380 भादवि में संलिप्त होना बताया तथा विनोद कुमार मिश्र उर्फ राजपाल के ट्यूबेल से चोरी गयी साड़ी व पासबुक तथा आधार कार्ड बरामद कर मौके पर वादी मुकदमा को बुलाकर कर तस्दीक कराया गया। बरामद एक अदद तमंचा के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/22 धारा 3/25 आर्मस एक्ट बनाम अनिकेत वर्मा उर्फ श्यामू वर्मा पुत्र विन्ध्याचल वर्मा निवासी सुरजीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को समय 16.25 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
























































Leave a comment