Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ की कार्यवाही

मऊ जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 3 लोगों को जिला बदर का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत संजय यादव उर्फ छोटू पुत्र राजेन्द्र निवासी-रसूलपुर मोर्चा, थाना-दोहरीघाट, राजाराम पुत्र शिव सरन यादव निवासी-सारवनपुर थाना-कोपागंज एवं बिरजू सोनकर पुत्र सम्हारु सोनकर, निवासी-दोस्तपुरा थाना -कोपागंज, जनपद-मऊ को जिला मजिस्ट्रेट ने 6 महीने के लिए जिला बदर किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिला बदर के दौरान ये जनपद की सीमा के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे, अगर ऐसा होता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh