Latest News / ताज़ातरीन खबरें
धान क्रय में अनियमितता को देखते हुए धान क्रय केंद्र के खिलाफ कार्यवाही
मऊ,सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मऊ द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में कृषक सुभाष चंद्र यादव ग्राम काझा खुर्द के धान क्रय केंद्र पीसीएफ खुरहट पर उसके धान की खरीद न किए जाने संबंधी शिकायत की जांच उप जिलाधिकारी मु0बाद गोहना द्वारा की गई। जिसमें शिकायत सत्य पाई गई उप जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मऊ द्वारा दोषी क्रय केंद्र प्रभारी राजकुमार यादव के विरुद्ध दिनांक 09 फरवरी 2022 को आरोप पत्र निर्गत करते हुए एवं विभागीय कार्यवाही करने हेतु सतीश चंद्र दुबे अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील मु0बाद गोहना को जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है।
























































Leave a comment