Latest News / ताज़ातरीन खबरें

12.मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल बनाने के लिए बैठक आयोजन

मऊ : 10 फरवरी उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय रामेश्वर अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,मऊ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10.02.2022 को श्रीमान कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की अध्यक्षता में दिनांक 12.03.2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,मऊ में नियुक्त पी.एल.वी (पराविधिक स्वयंसेवकों) के साथ बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ द्वारा पी.एल.वीगणों को निर्देशित किया गया कि वे तहसील, ब्लॉक , बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन इत्यादि स्थानों पर पोस्टर, बैनर तथा पंपलेट इत्यादि के माध्यम से आम जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh