मऊ जनपद के चारों विधानसभाओं के सदस्यों के निर्वाचन हेतु समस्त रिटर्निंग ऑफिसर्स द्वारा निर्वाचन के संबंध सूचना जारी
मऊ,जनपद के चारों विधानसभाओं के सदस्यों के निर्वाचन हेतु समस्त रिटर्निंग ऑफिसर्स द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2022 को निर्वाचन के संबंध एक सूचना जारी की गई है। इस सूचना के अनुसार जनपद में विधान सभा के सदस्यों का निर्वाचन होना है। इस हेतु नामांकन पत्र संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर्स, तहसीलदार या सहायक रिटर्निग आफिसर को अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्तावक द्वारा 17 फरवरी 2022 तक अवकाश के दिनों से भिन्न किसी भी दिन 11:00 पूर्वाहन से 3:00 अपराहन के बीच कलेक्ट्रेट स्थित संबंधित विधानसभा नामांकन कक्ष में जमा कराए जा सकेंगे। संबंधित विधानसभा नामांकन कक्ष से नामांकन फॉर्म भी प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र संवीक्षा के लिए दिनांक 18 फरवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित संबंधित विधानसभा नामांकन कक्षो में लिए जाएंगे। उम्मीदवार नामांकन वापस लेने की सूचना या तो स्वयं या उसके किसी प्रस्तावक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा जो उम्मीदवार द्वारा लिखित रूप में अधिकृत किया गया हो, को संबंधित नामांकन कक्ष में 21 फरवरी 2022 को 3:00 अपराह्न से पहले दी जा सकेगी। जनपद में चुनाव हेतु मतदान 7 मार्च 2022 दिन सोमवार को 7:00 बजे पूर्वाहन से 6:00 अपराह्न तक होगा।
























































Leave a comment