10 फरवरी 2022 की राशिफलों का शुभ योग, नौकरी, समृद्धि का खुलेगा दरवाजा
10 February 2022 Rashifal:गुरुवार को आपकी राशिफल शुभ कार्य फल योग्य
मेष- आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपका अधिकांश समय बच्चों के साथ बीतेगा। आप बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में मित्रों से बातचीत होगी। जिसका आपको भविष्य में फायदा होगा। आज बेरोजगारों को भी रोजगार मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
वृष- आशावादी बनें और उज्ज्वल पक्ष को देखें। आपका विश्वास और आशा आपकी इच्छाओं और आशाओं के लिए नए द्वार खोलेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। अगर आप अपने करीबी लोगों के साथ समय नहीं बिताते हैं, तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं।
मिथुन- आज के दिन भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक मदद मिल सके. हालांकि ऐसा समय अभी निकट नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे करने से भविष्य में सुरक्षा सुनिश्चित होगी। किसी परिचित से मिलने के लिए आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी मानसिक स्थिति दुविधा में रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। कोई नया कार्य प्रारंभ न करें। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई चल या अचल संपत्ति पारिवारिक विवाद की समस्या से निजात दिलाएगी।
सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।
कन्या राशि- वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में आपसी मनमुटाव की स्थिति रहेगी।
तुला राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। मित्रों से सदभाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। भवन एवं सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि- मन अशान्त हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख का विस्तार होगा।
धनु राशि- कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।
मकर राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अतिरेक से बचें। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। क्रोध की अधिकता हो सकती है। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे।
कुंभ राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। माता से धन प्राप्त हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से नोंकझोक हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
मीन राशि- मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार का साथ मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में आय में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा
डोनेट करें Google pay/paytm/895-366-6689
























































Leave a comment