जिलाधिकारी ने ब्लॉक तहबरपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण,मिली खामियां दिया दिशा निर्देश
आजमगढ़ जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज तहबरपुर ब्लाक का आकस्मिक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सा प्रभारी से गांव में कराए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया की 15 दिन मे ब्लाक का सुन्दरीकरण कराते हुए पूरे परिसर मे साफ सफाई सुनिश्चित करे। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि छुट्टा पशुओ को ब्लाक परिसर मे खाली पड़ी जमीन पर रखना सुनिश्चित करे जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि भ्रमण कर 80 प्लस तथा दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार करे तथा जो व्यक्ति घर से मतदान करना चाहता हो, उनको आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराएं ।
जिलाधिकारी ने तहबरपुर बाजार का भ्रमण करते हुए रोड पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ संबन्धित अधिकारियो को कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, डीपीआरओ एवं उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि लगातार बाजार का भ्रमण करते हुए सफाई एव बंद/जाम नालियो को तत्काल चालू कराई जाए। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी व थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि दुकानो मे घरेलू गैस का उपयोग करने वालो के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी ने कायाकल्प योजना मे चयनित स्कूल प्रा.वि.टीकापुर मे लगायी जा रही टाइल्स एवं अन्य कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होने बीएसए एवं डीपीआरओ को निर्देश दिया कि यह स्कूल कायाकल्प योजना मे कब चयनित हुआ है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट संबंधित उपजिलाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए।
जिलाधिकारी ने इसके पश्चात निजामाबाद तहसील एवं निजामाबाद थाना का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।
























































Leave a comment