डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में दो दिवसीय जनपद स्तरीय बालक/बालिका 7 ए साइड मतदाता जागरूकता हॉकी प्रतियोगिता
मऊ : मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में दो दिवसीय जनपद स्तरीय बालक/बालिका 7 ए साइड मतदाता जागरूकता हॉकी प्रतियोगिता का कार्यक्रम जयसवाल स्टोर एवं इको स्टार प्लस द्वारा कराया गया। प्रतियोगिता में जनपद की विभिन्न टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें बालक टीम स्टेडियम पैंथर एवं स्टेडियम ब्रैवो बालिका टीम में टीम चार्ली स्टेडियम स्टार जिसमें बालिका टीम स्टेडियम स्टार विजेता रही बालिका टीम में बेस्ट प्लेयर शशि कला को बेस्ट अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। वहीं बालक टीम में रोहित साहनी बेस्ट प्लेयर रहे। कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत उपस्थित बालक बालिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को छोड़ या रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने समस्त बालक बालिकाओं से बताया कि जिन बच्चों ने अपनी आयु 18 वर्ष पूर्ण कर ली है वे बच्चे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें एवं एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग करें, साथ ही उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है वह बच्चे अपना वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।
उक्त अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष ओमेद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मुरलीधर यादव, सचिव संजय सिंह, और बेस्ट हांकी प्लेयर शेखर सिंह सहित प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।
























































Leave a comment