पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को किया प्रशिक्षित ,निर्भीक और निडर होकर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट देने के प्रति किया जागरूक : मऊ
मऊ: नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में पहली बार मतदाता बने युवाओं को दायित्व बोध कराने का कार्य प्रशिक्षकों द्वारा किया गया साथ ही निर्भीक और निडर होकर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट देने के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता के बारे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र पीजी कॉलेज हलधरपुर (मऊ) में युवाओं को बतलाया गया तथा शपथ ग्रहण,जल संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता के बारे में युवाओं को बतलाया गया तथा शपथ ग्रहण का कार्य किया गया तथा नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा द्वारा युवाओं को बरसात के जल का संरक्षण करने पर जोरदिया गया । राज्य प्रशिक्षक शेरनारायन सिंह द्वारा युवा शक्ति को सगठित होकर आदर्श नागरिक बनते हुए राष्ट्र निर्माण की कड़ी में जुड़ने का संदेश दिया और कहा कि युवाओं में असीम शक्ति होती है युवा युग निर्माण करता है परंतु अप्रशिक्षित युवा गलत दिशा में भी बढ़ सकता है इसलिए आज का यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है। कालेज के प्राचार्य डॉक्टर ईश्वर चंद पांडेय कॉलेज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार सिंह,धर्मेंद्र सिंह यादव, श्याम लाल भारद्वाज द्वारा भी युवाओं को जागरूकता के बारे में बतलाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार और मनीषा का योगदान सराहनीय रहा ।
























































Leave a comment