Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ में 10 फरवरी को भी लगेगा मेगा कैंप,वैक्सिनेशन से छूटे किशोरों के लिए लगेगा मेगा कैम्प का आयोजन

मऊ : चारों तहसील में चिन्हित एक-एक विद्यालय पर लगेगा कैम्प,जनपद के प्रत्येक तहसील के एक विद्यालय में 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किए जाने हेतु दिनांक 9 फरवरी 2022 को एक मेगा कैंप आयोजित किए जाने की अपेक्षा की गई है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त मेगा कैंप को दिनांक 10 फरवरी,2022 को भी आयोजित कर टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण किशोरों के शत-प्रतिशत वैक्सिनेशन के लिए चारों तहसील में मेगा कैम्प लगेगा। मुहम्मदाबाद गोहना में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चिरैयाकोट, मधुबन में जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दुबारी, सदर तहसील में दीपदेव इंटर कॉलेज हलधरपुर तथा घोसी में विक्ट्री इंटर कॉलेज दोहरीघाट पर मेगा कैंप लगेगा। अब तक जिन किशोर को टीका नहीं लग पाया है, उनको कैंप में लाकर टीकाकरण कराया जाएगा।
इसके आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने चिकित्सा विभाग के अलावा एएसपी, सभी एसडीएम, डीआईओएस, बीएसए-एबीएसए, डीडीओ, डीपीआरओ, सभी बीडीओ को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता से करेंगे।
विद्यालयों पर सुरक्षा व अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सम्बन्धित एसडीएम को तथा ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी एएसपी को दी है। डीआईओएस को निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य से बात कर छूटे हुए किशोरों की सूची तैयार कर लेंगे। उन बच्चों को इन स्थलों तक ले जाकर टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराएंगे। सीएमओ से कहा है कि पर्याप्त संख्या में टीम इन विद्यालयों पर समय से पहुँच जाए। उनके पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन भी हो। पूरे दिन सभी वैक्सिनेशन टीम के सम्पर्क में रहेंगे। डीडीओ व डीपीआरओ को निर्देश दिया है कि इन मेगा कैम्प स्थलों पर साफ-सफाई हो जाए। सभी पंचायत सचिव पहले से ही डोर-टू-डोर सर्वे कर रजिस्टर में यह अंकित कर लें कि 15 से 17 वर्ष के कितने बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं। उन बच्चों को मेगा कैम्प में लाकर टीकाकरण कराने को कहा है। इस कार्य में पंचायत सचिवों का सहयोग सभी प्रधानाध्यापक-अध्यापक करें, यह सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी बीएसए व सभी एबीएसए को दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh