Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नहर में बालक का बहता शव देख गांव में फैली सनसनी, आशंका कि विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ कि आत्महत्या, पुलिस तलाश में भरपूर दमखम के साथ जुटी

खुटहन जौनपुर : 9 फरवरी : सुइथाखुर्द गांव की नहर में बुधवार की सुबह एक बालक का शव बहता देख लोगों में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी lपुलिस व ग्रामीणो की मदद से मासूम के शव को बाहर निकाला गया।घंटों प्रयास के बाद उसकी शिनाख़्त सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी राकेश प्रजापति के दो वर्षीय पुत्र अयांश के रूप में की गई। बताया जाता है कि विवाहिता लगभग आठ माह पूर्व से अपने मायका सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव के नरियवां मजरा में रह रही थी। तभी सूचना मिली की घटनास्थल से लगभग चार किमी दूर सुइथाकला गांव के नरियवां मजरा में अपने मायके में रह रही संगीता देवी पुत्री बिहारी अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ भोर से गायब है। बिहारी को बुलवाकर शिनाख़्त करायी गई तो मासूम नाती का शव देख बिलख पड़े। उन्होंने बताया कि भोर में उनकी पुत्री बच्चे को साथ लेकर निकली थी।
मासूम का नहर में शव मिलने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या मानकर महिला के शव की भी तलाश पानी में करा रही है। महिला ने बच्चे को साथ लेकर नहर में कूद आत्महत्या कर लिया। या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर भी नहीं दी गई है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। संभावना है कि विवाहिता का शव भी नहर में ही बरामद होगा। नहर में पानी की आपूर्ति रोकवा दी गई है। खुटहन व सरपतहा पुलिस विवाहिता की तलाश में भरपूर दमखम के साथ जुटी हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh