Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अदद डीजी ट्रैक मशीन (कीमत करीब 7 लाख 22 हजार रूपये) बरामद

आजमगढ़ गम्भीरपुर : एक अदद डीजी ट्रैक मशीन (कीमत करीब 7 लाख 22 हजार रूपये) बरामद थाना स्थानीय पर वादी रोहित सिंह पुत्र हरेन्द्र सिंह ग्राम मोतीहारी थाना पहाड़पुर जिला बेतिया बिहार द्वारा दिनांक 26.07.21 को थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी गयी थी कि वह अपने अन्य साथियो के साथ लगभग 01 महीने से आजमगढ़-वाराणसी हाइवे पर जिओ फायबर का काम कर रहा था दिनांक 25.07.21 को समय लगभग 14.30 बजे अपनी डीजी ट्रैक मशीन लेकर कोहडौरा गाँव के पास हाइवे के किनारे बने मंदिर पर छाया देखकर अपने दोस्त अंकित के साथ आराम करने लगा तथा हमें नींद आ गयी जब कुछ देर बाद नींद खुली तो डीजी ट्रैक मशीन गायब थी और वहां पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी सफेद रंग की गाडी नदारत थी हम लोगों ने अपने तरीके से काफी खोजबीन किये किन्तु मशीन का पता नहीं चला |
    उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.146/2021 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल द्वारा की जा रही थी कि दिनांक 23.9.2021 को थाना देवगांव में डीजी ट्रैक मशीन लूटने वाले गिरोह पकडे गए जिनके द्वारा बताया गया था कि इस घटना से सम्बंधित डीजी मशीन उनके द्वारा अपने साथी पन्नालाल ,हरेन्द्र , राहुल, रमेश उर्फ निराला व राहुल राज के साथ लूटा गया था , उक्त डीजी ट्रैक मशीन नवल राय पुत्र रामा राय निवासी गोकुला थाना वरुणराज जिला मुजफ्फरपुर बिहार व पप्पू पुत्र गजाधर राय निवासी वीरहिमा थाना वरुराज जिला मुजफ्फरपुर बिहार के पास है जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व में हे.का. दिलीप कुमार पाठक स्वाट टीम आजमगढ़ व का. उमेश यादव सर्विलांस टीम आजमगढ़ व का. अतुल शुक्ला थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ की टीम गठित कर बउम्मीद बरामदगी व गिरफ्तारी थाना वरुराज जिला मुजफ्फरपुर बिहार भेजा गया था उक्त टीम द्वारा विशेष प्रयास कर घटना से सम्बंधित लूटी गयी डीजी मशीन F-2 फाल्कन FULLSET सीरियल नम्बर 30129306 कीमती करीब 7 लाख 22 हजार रू.को बरामद कर लिया गया, काफी प्रयास करने के बावजूद प्रकाश में आये अभियुक्त अभी पकडे नहीं जा सके है | बरामदगी व पूर्व में थाना देवगांव पर गिरफ्तार अभियुक्तों के बतायेनुशार एवं अब तक की तमामी विवेचना से उक्त अभियोग में धारा 395,397,412,413,414,120B IPC का अपराध पाए जाने पर दिनांक 03.02.2022 को बढ़ोत्तरी करके विवेचना प्रचलित है |


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh