Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाना व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ रौनापार : लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाना व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ,वादिनी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा थानास्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी पुत्री (उम्र करीब 15 से 16 वर्ष) को विशाल सरोज पुत्र सूर्यभान सरोज द्वारा शादी करने हेतु बहला फुसलाकर भगा ले जाना व कई दिनो तक दुष्कर्म करना तथा लडकी के भगाने में घर वालो द्वारा सहयोग करना तथा लड़की के मिलने पर विशाल उपरोक्त द्वारा शादी करने से मना कर देने के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/22 धारा 376/120ठ भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम 1. विशाल सरोज सूर्यभान सरोज 2. सूर्यभान पुत्र श्रीराम 3. गुन्जा पत्नी सूर्यभान 4. पायल पुत्री सूर्यभान निवासीगण बिन्द्राबाजार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
  आज दिनांक 09.02.2022 को थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह के द्वारा मु0अ0सं0 37/22 धारा 363/366/376/120ठ भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल सरोज सूर्यभान सरोज निवासी बिन्द्राबाजार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ को जमीन रसूलपुर गेट के पास से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
'पंजीकृत अभियोग'
मु0अ0सं0 37/22 धारा 363/366/376/120ठ भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।                                
"गिरफ्तार अभियुक्त"
विशाल सरोज सूर्यभान सरोज निवासी बिन्द्राबाजार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
'गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम'
थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh