छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में संचालित समस्त संस्थाएं कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित .....
आजमगढ़ 09 फरवरी-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में संचालित समस्त संस्थाएं कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि दिनांक 11 फरवरी 2022 से 21 फरवरी 2022 तक संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र, संस्था एवं कल्याण अधिकारियों के लॉगिन पर प्रदर्शित किया जाना एवं ऑनलाइन आवेदन में की गयी त्रुटियों को छात्र द्वारा ठीक करके पुनः आवेदन ऑनलाइन सबमिट किया जाना है। आवेदन पत्र भरने के तीन दिन के अन्दर विलम्बतम 24 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करके छात्र-छात्राओं द्वारा समस्त वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना है। दिनांक 12 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक छात्र/छात्रा द्वारा सही किये गये ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र- छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाइन आवेदन पुनः प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना है। दिनांक 01 मार्च 2002 से 10 मार्च 2022 तक छात्र/छात्रा द्वारा सही किये गये संदेहास्पद डाटा को एनआईसी की राज्य इकाई में विभिन्न निर्धारित बिन्दुओं पर पुनः परीक्षण किया जाना है। दिनांक 11 मार्च 2022 से 20 मार्च 2022 तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा संदेहास्पद एवं छात्र/छात्रा द्वारा सही किये गये संदेहास्पद डाटा के सम्बन्ध में निर्णय के उपरान्त समस्त पात्र छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति स्वीकृति करना एवं जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से स्वीकृत डाटा लॉक किया जाना है।
उपरोक्त विवरण के अनुसार जनपद के समस्त संस्था अपने संस्था में अध्ययनरत छात्रों के संदेहास्पद डाटा को छात्रों द्वारा सही कराते हुए अग्रसारित करना सुनिश्चित करें, सही न करने की स्थिति में छात्र/संस्था स्वयं उत्तरदायी होगा।
----जि0सू0का0 आजमगढ़-09-02-2022-----
























































Leave a comment