सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री का इलाज के दौरान निधन, संघ के लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
महराजगंज : प्राथमिक शिक्षा मे लगभग 42 वर्ष अपनी सेवाएं देते हुए पांच बार शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रहे और सेवानिवृत होने के बाद भी शिक्षकों के हितों की आवाज़ उठाते हुए सेवानिवृत शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री सभाजीत मिश्र का कल लखनऊ के एक निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान लगभग 82 साल की अवस्था मे अपनी अंतिम सांसे लीं | बतादें कि विगत 25 जनवरी को उनकी तवियत अचानक बिगड़ने पर उन्हें आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ उनकी हालत मे सुधार न होने पर उन्हें 30 जनवरी को लखनऊ के एक निजी अस्पताल मे उपचार हेतु रीफर किया गया जहाँ कल हार्ट अटैक के कारण उनकी ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया | जिसकी जानकारी महराजगंज के वरिष्ठ पत्रकार और उनके सुपुत्र राजनारायण मिश्र ने संघ सहित लोगों को दी |जानकरी मिलते ही संघ सहित लोगों का उनके घर अंतिम दर्शनों की भीड़ उमड़ पड़ी |इस अवसर पर संघ सहित उनके चाहने वालों ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम दर्शन कर शिक्षकों सहित समाज मे उनके योगदान को याद किया और अपूर्ण क्षति बताया |
























































Leave a comment