जिलाधिकारी आजमगढ़ ने एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण
आजमगढ़ 08 फरवरी-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने अगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत ईवीएम मशीनो को रखने एवं मतदान के लिए चयनित स्थल एफसीआई गोदाम, चकवल का निरीक्षण कियाl
जिलाधिकारी ने गाड़ियो के आवागमन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जाम से निपटने के लिए चार अतिरिक्त गेट बनाए जाने निर्देश दिए। उन्होंने कहा की एफसीआई गोदाम की बाउण्ड्री को बल्ली के सपोट से कम से कम 15 फुट ऊंचा टीन लगाए ।जिलाधिकारी ने लाईट की पर्याप्त व्यवस्था के लिए अस्थाई रूप से तत्काल खम्बे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं विद्युत के लोड के हिसाब से अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नजदीकी ट्रांसफॉर्मर ब्रेक डाउन होने पर तत्काल विद्युत की सप्लाई सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था बनाई जाए।उन्होंने कहा कि इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा की लाईट की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 100-100 मीटर की दूरी पर स्ट्रीट लाइट लगाया जाना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम के अन्दर खिडकियो को अन्दर एवं बाहर से प्लाई से बन्द कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने गोदाम के अन्दर आने जाने के लिए सीढ़ी/रैंप भी निर्धारित सीमा के अन्दर बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन के अच्छे नेटवर्क के लिए टावर की क्षमता को बढाने के लिए संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक कर ली जाए । उन्होंने कहा कि किसी भी दशा मे कनेक्टिविटी फेल नही होनी चाहिए। उन्होने कहा कि आवश्यकतानुसार वाई-फाई/ इन्टरनेट की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनन्द शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आजाद भगत सिंह, उपजिलाधिकारी सदर जेआर चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-------जि0सू0का0आजमगढ़-08-02-2022--------
























































Leave a comment