Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ जिलाधिकारी ने नेहरू हाल के सभागार में सीबीएसई पैटर्न्स के प्रिंसिपल/प्रबंधकों के साथ लिया बैठक

आजमगढ़ 08 फरवरी-- आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नेहरू हाल के सभागार में सीबीएसई पैटर्न्स के प्रिंसिपल/प्रबंधकों के साथ बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा 5 गांवों/बूथों को गोद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन गांवों/बूथों के मतदाताओं को जागरूक कर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी निजी सीबीएसई स्कूल के प्रिंसिपल/प्रबंधकों से कहा कि कम से कम 5 गांवों/बूथों को चिन्हित कर वोट मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं तथा पहली बार वोट देने वाली महिलाओं को अथवा जिसने पिछले चुनाव में वोट नहीं किया हो, उसके हाथों पर मेहंदी और निर्वाचन आयोग का लोगो बनाकर मतदान के लिए जागरूक/प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अपनी क्षमता के अनुरूप अधिक से अधिक गांवों को गोद लेकर मतदाता जागरूकता के लिए मेहंदी प्रतियोगिता कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर तथा ऐसे बूथों को चिन्हित करें, जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम हुआ था, वहां पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को प्रोत्साहित कर मतदान के लिए प्रेरित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि टाउन एरिया में भी मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता कराई जाए। जिलाधिकारी ने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने की भी निजी विद्यालयों के प्रबंधकों से अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन इस अभियान के लिए निशुल्क अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल/प्रबंधक उपस्थित रहे।


----जि0सू0का0 आजमगढ़-08-02-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh