Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पति के उत्पीड़न से परेशान,पत्नी ने न्याय के लिए पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार

थाने में तहरीर देकर विधिक कार्रवाई के लिए पीड़िता ने लगाई है गुहार

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोटवार गांव में एक पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर पत्नी ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देकर कर न्याय के लिए गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार रजनू पुत्र सुखराम द्वारा कई दिनों से पत्नी को प्रताड़ित करने पर मंगलवार पत्नी ने सराय ख्वाजा थाना में तहरीर देकर न्याय के लिए गुहार लगाई है पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति द्वारा लगातार तीन दिन से शराब पीकर गाली गलौज झगड़ा मारपीट किया जा रहा था। थक हार कर न्याय के लिए सराय ख्वाजा थाना में तहरीर देकर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh