Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फार्मेसी के लाइसेंस पर चल रहा था नर्सिंग होम : जौनपुर

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव में एक नर्सिंग होम पर एसडीएम हिमांशु नागपाल ने शनिवार की देर शाम छापेमारी की। वहां से आवश्यक दस्तावेज को कब्जे में लेने के बाद सीएमओ को संबंधित नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने बताया कि फार्मेसी के लाइसेंस पर नर्सिंग होम चल रहा था, जिस पर कार्रवाई करने को कहा गया है। सीएचसी चोरसड प्रभारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि अभी किसी नर्सिंग होम के विरुद्ध कोई जांच करने का निर्देश नहीं मिला है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh