Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दबंगो ने युवक को पीटा , तोड़ा मोबाईल : जौनपुर

मजौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बहादीपुर रेलवे क्रासिग के पास रविवार को बाइक सवार मनबढ़ों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। उसका मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिया और सोने की चेन छीनकर भाग गए। बहादीपुर निवासी रवि यादव के भाई जय प्रकाश यादव की शादी 2016 में कटेहरी गांव हुई थी। दहेज को लेकर विवाद हो गया। मुकदमेबाजी होने लगी। रवि का आरोप है कि लड़की का भाई छह लोगों के साथ बाइक से आया। फोन कर उसे रेलवे लाइन के किनारे बुलाया। पहुंचते ही पीटने लगे। उसका मोबाइल फोन तोड़ दिए और गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। सूचना पर आई पुलिस इधर-उधर घुमाती रही। रवि ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh