Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो फर्जी बिजली मीटर रीडरों को ग्रामीणों ने पिटाई करने के बाद किया पुलिस के हवाले

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के मियां चक बाजार में शनिवार की शाम दो फर्जी बिजली मीटर रीडरों को ग्रामीणों ने पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। क्षेत्र के खरगापुर गांव निवासी दीपक कुमार गौतम के मुताबिक गत तीन फरवरी को उनके घर दो युवक पहुंचे। खुद को मीटर रीडर और नाम धनंजय गौतम व अजीत गौतम बताया। चेकिग के दौरान मीटर न लगा पाए जाने पर धौंस जमाते हुए 2000 रुपये की मांग करने लगे। इतने रुपये न होने की बात कहने पर कहा कि कम से कम 700 रुपये देने होंगे, नहीं तो कार्रवाई करनी पड़ेगी। रुपये बड़े साहब (सुपरवाइजर) को देना है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh