Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत , तीन घायल : जौनपुर

जौनपुर। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में किशोर की मौत हो गई और उसके साथी समेत तीन घायल हो गए। एक को हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बदलापुर कस्बा के बरौली निवासी 17 वर्षीय एंथोनी पुत्र रामचंद्र व 14 वर्षीय हर्षित पुत्र राकेश सोमवार की सुबह पूरामुकुंद गांव में सरसों बाइक पर रखकर पेरने के लिए मशीन पर पहुंचाने गए थे। लौटते समय मरगूपुर में निर्माणाधीन वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाईवे बाईपास पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक चला रहे एंथोनी की मौके पर मौत हो गई। हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया।
शाहगंज नगर में अयोध्या मार्ग स्थित गोशाला के पास रविवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार 50 वर्षीय शिव शंकर यादव निवासी खुटहन रोड व दूसरी बाइक पर सवार 21 वर्षीय पंकज कुमार निवासी भंड़सारे (आजमगढ़) घायल हो गए। दोनों को राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बक्शा थाना क्षेत्र के चकपटैला आदर्श इंटर कालेज के समीप रविवार की रात एक बजे लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। संयोग से चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh