मऊ नेहरू युवा केंद्र द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित
मऊ : 6 फरवरी को नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वधान में विकास खंड परदहां अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत आदेडीह में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम व युवा अभिमुखीकरण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करते हुए बताया गया कि आगामी चुनाव में पारदर्शिता आधारित चुनाव कराने में लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें जिससे शांतिपूर्ण व सामाजिक सौहार्द अंतर्गत मतदान संपन्न हो सके मतदाता जागरूकता अभियान एवं युवा अभिमुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार ,चंदन प्रजापति ,आरिफ अकील, छवि सिंह, विवेक कुमार सिंह, सुनीता, रंजना, नीरज यादव, सौरभ मौर्य, वंदना गौतम सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद एजाज अहमद ने किया। कार्यक्रम सहयोगी के रुप में अबरार अहमद ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया ।
























































Leave a comment