Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए किया जागरूक

●अंगुली पर लगी स्याही सिर्फ निशान नहीं बल्कि आप की शान है और लोकतंत्र की जान है:शिवा कुमार वर्मा

करंजाकला जौनपुर। रविवार पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को अपने मतों का सही इस्तेमाल करने, निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के संस्थापक शिवा कुमार वर्मा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विकासखंड करंजाकला के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके मतों का सही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया इस दौरान उन्होंने घर की महिलाओं के साथ भी मतदान पर चर्चा की और सभी लोगों को बिना जातिवाद बिना रुके खुलकर मतदान में करने के लिए जागरूक किया।

इसी क्रम में विकासखंड करंजाकला के ग्राम पंचायत काफरपूर समेत अन्य गांव में संस्थापक शिवा कुमार वर्मा ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और लोगों के घर घर जाकर मतदान करने के लिए जागरूक किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अंगुली पर लगी स्याही ना केवल निशान है बल्कि यह आप की शान और लोकतंत्र की जान है। आप सभी लोग खुलकर मतदान करें और तूने सबकी लेकिन करें अपने मन की जो आपके और आपके देश का विकास कर सके आप उसी का चुनाव करें। क्योंकि देश का विकास तभी हो सकता है जब देश को चलाने वाला एक सच्चा ईमानदार और देश के लिए कुछ करने का हौसला रखता हो।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh