Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसएस पब्लिक स्कूल में मनाया गया बसंत पंचमी, गूंजे मां सरस्वती के जयकारे

● ज्ञान की देवी सरस्वती माता का पूजा अर्चन कर मनाया मनाया बसंत पंचमी

करंजाकला जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्धीकपुर में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया, लोगों को प्रसाद के रूप में बांटे गए फल व मिठाई, जमकर लगे मां सरस्वती के जयकारे।

शनिवार सिद्धीकपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ सीमा सिंह ने पूरे विधि विधान के साथ सरस्वती पूजा में भाग लिया, इस अवसर पर इस स्कूल के तमाम शिक्षक गढ़ ने मिलकर सरस्वती वंदना की गयी, और सरस्वती गीत गाकर पूजा अर्चना भी की गई। पूजा समापन पर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर राकेश सिंह, शैलेंद्र यादव, प्रवीण समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh