Latest News / ताज़ातरीन खबरें
MLA/MLC चुनाव : बसपा, आप,कांग्रेस और निर्दल सहित कुल पाँच लोगो ने खरीदा नामांकन पत्र, दूसरे दिन भी नही हुआ कोई नामांकन
आजमगढ़ : चुनाव मैदान में एक तरफ़ हलचल मचा हुआ है दूसरी तरफ आजमगढ़ मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर शनिवार को नॉमिनेशन के दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हुए। हालांकि 5 लोगों के नाम से 10 सेट नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन खरीदने वालों में आम आदमी पार्टी के नाम से दुर्गविजय सिंह निवासी दाउदपुर जगदीशपुर फूलपुर, बहुजन समाज पार्टी के नाम से सिकंदर प्रसाद कुशवाहा निवासी चमावा फूलपुर, निर्दल विक्रांत सिंह निवासी बलदेव मऊ जनपद मऊ, निर्दल पवन कुमार सिंह निवासी बेला खास ठेकमा, कांग्रेस से ओम प्रकाश यादव हरई इस्माइलपुर छपरा सुलतानपुर हैं।
























































Leave a comment