Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ओलावृष्टि ने दिलाया कश्मीर का एहसास ,सरायख्वाजा थाना क्षेत्र कई इलाकों में जमकर गिरे ओले, तापमान मे गिरावट ,भारी भरकम क्षति होने की अनुमान

करंजाकला जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कई इलाकों में शुक्रवार शाम जमकर गिरे ओले, जहां एक तरफ सुबह से चल रही तेज गति से हवाओं ने लोगों को मोटे मोटे कपड़े पहनने पर मजबूर किया था वही इस भारी भरकम ओलावृष्टि होने से तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिला।।

शुक्रवार शाम हुए ओलावृष्टि ने लोगों को ठीठुरने पर मजबूर कर दिया, वही हो रहे ओलावृष्टि मे कई ग्रामीणों ने जमकर उठाया भी लुफ्त, शुक्रवार सुबह से ही तेज गति से चल रही हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है और गिरे ओले से अब आमजन के साथ-साथ किसानों को भी इसकी मार सहनी पड़ेगी किसानों के खेत में लगे फसलों में भी भारी भरकम क्षति होने की अनुमान लगाए जा रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh