Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खाद्यान्न वितरण के दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से अभद्र व्यवहार करने पर थाने में दी तहरीर

मऊ -जनपद के दोहरीघाट कस्बा स्थित विपणन शाखा गोदाम पर गुरुवार को खाद्यान्न वितरण के दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से अभद्र व्यवहार करने करने पर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया।प्राप्त सूचना के अनुसार गुरुवार को गोदाम से सरकारी सस्ते गले की दुकानों के विक्रेताओं को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामभवन प्रधानमंत्री अन्न योजना के अंतर्गत निशुल्क खाद्यान्न वितरण कर रहे थे।इस दौरान संजय पुत्र श्री यादव पहुच गए और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को खाद्यान्न में व्यवधान डालते हुए गाली गलौज करने लगे।मौके पर उपस्थित लोगों ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन नही माने।काफी देर तक गालियां और मारपीट की धमकी देते रहे।क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामभवन ने दोहरीघाट थाने में सरकारी कार्य मे व्यवधान डालने की तहरीर दे कर उचित कार्यवाही की मांग किया।इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी घोसी आरपी सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से दुर्व्यवहार करने की सूचना मिली है।पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh