जिलाधिकारी मऊ ने विधान परिषद की चुनाव की तैयारियो के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो के साथ बैठक
मऊ,विधान परिषद की चुनाव की तैयारियो के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो के साथ बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न।
आगामी विधान परिषद की चुनाव की तैयारियो के सम्बन्ध में आज अपर जिलाधिकारी भानु प्राप्त सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन की अधिसूचना 04 फरवरी,2022 से लागू हो चुकी है। नाम निर्देशन हेतु अन्तिम तिथि 11 फरवरी,2022 तक है। नाम निर्देशनो की जॉच हेतु अन्तिम दिनांक 14 फरवरी,2022, नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 16 फरवरी,2022, मतदान का दिनांक 03 मार्च,2022, मतगणना का दिनांक 12 मार्च,2022 तक है। मतदान समय 08ः00 बजे पूर्वान्ह से 04ः00 बजे अपरान्ह तक है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव की तैयारियो को ससमय मिलकर सम्पन्न करायें इसमे किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसकी सूचना उपलब्ध करायें, तत्काल उसका निस्तारण कराया जायेगा।
उक्त अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्षिता तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल, बी0एस0पी0 जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार, रामधनी चौहान समाजवादी पार्टी, जिया उलहसन राष्ट्रीय लोक दल, राम अशीष यादव सहित विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
























































Leave a comment