Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भेड़िया मंदिर पर भंडारे का आयोजन, तीन दिन से लगातार माँ की प्रतिमा को लेकर चल रहा था कार्यक्रम

अम्बारी/आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया संकट मोचन सिद्धि हनुमान मंदिर परिसर में मॉ दुर्गा जी की नव निर्मित मंदिर है जिसमें दुर्गा जी की मूर्ति स्थापना को लेकर गुरुवार से दिव्य मंत्रो का जाप शुरू हुआ,जिसके बाद  शुक्रवार की सुबह 10 बजे से कलस यात्रा भी शुरू हुई, माँ दुर्गा की प्रतिमा की भ्रमण यात्रा के साथ भक्ति गानों की संगीत में माँ के जयजयकार की गूँज के साथ ग्रामीणों की टोली निकली, यह यात्रा सर्व प्रथम चकल्लाह गांव से होते हुए भेड़िया बाजार ,वारी मलगांव होते हुए पुनः 3:30 बजे शाम तक हनुमान मंदिर पर पहुचा।माँ की प्रतिमा को गांव के सीमाओं में भ्रमण करवाने की प्रथा का उल्लेख तो पुराणो से ही है । मान्यताओं के अनुसार माँ अपने शोभायात्रा के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा के पहले की भ्रमण यात्रा से सीमाओं के अंदर के सभी क्लेश को दूर करते हुए अपने सिंघासन पर विराजमान होती हैं ताकि करनी और भरनी का परिणाम जीवों को जीवन चक्र पर बराबर मिलती रहे। एकबार फिर बतादेंकि शाम तक ग्रामीणों की भीड़ खचाखच मंदिर परिसर में जुटी रही।

आज शनिवार को भण्डारे का आयोजन

आज शनिवार को ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार भण्डारे का आयोजन किया गया ,जिसमे भेड़िया ग्रामसभा सहित अगल बगल के गांवों और बाजारों के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,भक्ति भाव मे डूबे ग्रामवासियों ने माता रानी के चरणों में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग, श्रम दान,सेवा भाव मे लगे रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh