भेड़िया के जर्जर कुवँर नदी पुल पर लगा घंटो जाम,जर्जर सकरे पुल से होकर गुजरती है प्रति दिन यातायात की लम्बी क़तार
फूलपुर तहसील के अंबारी-दीदारगंज रोड पर भेड़िया गांव अक्सर सुर्खियों बना रहता है उसकी खास वजह संकट मोचन हनुमान सिद्ध मन्दिर का परिसर क्षेत्र और अंग्रेजों के जवाने से बना सकरा जर्जर कुँवर नदी का पुल है बतादेंकि, कल गुरुवार को भेड़िया के पास कुंवर नदी पर ईट लदी ट्रैक्टर की गुल्ली टूट जाने से जाम लग गया। भेड़िया के कुंवर नदी का पुल सकरा होने से आये दिन जाम लग जाता है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम 6 बजे ट्रॉली की गुल्ली टूट जाने से जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भेड़िया पुल से लगभग पांच मीटर पहले ईंट लड़ी-ट्राली की गुल्ली टूट गयी, जिसके चलते अंबारी- दीदारगंज रोड पर जाम लग गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम भेड़िया पुल के दोनों तरफ लग गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना पुल अंग्रेजों के समय का काफी सकरा एवं पुराना है। इसके कारण इस पुल से एक बार में केवल एक ही वाहन गुजर सकता है। इस पुल के चौड़ीकरण के लिए काफी दिनों से मांग भी की जा रही है। जनता की मांग को देखते हुए फूलपुर-पवई विधायक अरुणकान्त यादव ने आचार संहिता से पहले नए पुल के निर्माण को शिलान्यास किया था। अचार संहिता लग जाने के कारण पुल का निर्माण शुरू नही हो सका है । नया पुल बनने के बाद ही लोगों को समस्या से राहत मिलने की आस बनी हुई हैं, बुढ़नपुर, अहरौला, माहुल,अम्बारी,भेड़िया, गद्दोपुर, पल्थी, दीदारगंज, कुशलगाँव, मार्टीनगंज, सहौली,दुबारा,बरदाह,जौनपुर बाज़ार को एक पथ से जोड़ने का मात्र एक सड़क है और ट्रांसपोर्ट के दृष्टिकोण से यह काफी चलन वाली सड़क भी है अक्सर कुँवर नदी के पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती हैं यह चिंता का विषय इस लिए है कि यह एक जर्जर तरह से जर्जर पुल की श्रेणी में आता है।
























































Leave a comment