आजमगढ़ कलेक्ट्रेट चौराहा पर नुक्कड़-नाटक व लोकगीत के द्वारा गायक मुन्ना लाल चलाया जागरूकता अभियान
आजमगढ़ जागरूकता अभियान के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ डा0 आई एन0तिवारी व जिला कुष्ठ अधिकारी आजमगढ़ ड़ा0 सी0पी0 गुप्ता के निर्देश के क्रम में मुन्ना लाल यादव भोजपुरी लोकगीत समिति आजमगढ़ के द्वारा प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के मुख्य कलाकार मुन्ना लाल यादव नें बताया कि कुष्ठ रोग अभिषाप नहीं है, यह पूर्णतया ठीक हो सकता है। किसी के शरीर पर ताम्बई कलर, तेलियानी दाग, चित्ती-चित्ता दिखाई दे और उसमें सूनापन हो तो वह कुष्ठ रोग हो सकता है। इसको छिपाए नही, सभी सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 व जिला अस्पताल पर इसकी जांच, सलाह व ईलाज मुफ्त है। चिकित्साधिकारी से मिले एम0ड़ी0टी0 खाएं कुष्ठ मिटाएं।
मुन्ना लाल यादव नें बताया कि यह जागरूकता का कार्यक्रम जिला अस्पताल व कलेक्ट्रेट के पास किया गया और यह जागरूकता कार्यक्रम 13 फरवरी 2022 तक भिन्न-भिन्न पी0एच0सी0, सी0,एच0सी0 पर किया जायेगा।
मुन्ना लाल यादव द्वारा नाटक में कुष्ठ रोग के साथ-साथ कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करने एवं कोविड-19 से सतर्कता और बचाव के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा।
कार्यक्रम रामचन्द्र चौहान पर्यवेक्षक, प्रेमचन्द्र, शशिभूषण द्विवेदी, शैलेश पी0टी0टी0 के उपस्थिति में किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में कलाकार मुन्ना लाल यादव, सुबाष, रामबृक्ष, भानू प्रताप, मोनू, मैनेजर आदि लोग उपस्थित रहे।
























































Leave a comment