गला रेत कर युवक की हत्या, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
फरिहा/मुहम्मदपुर, आज़मगढ़ ।थाना रानी की सराय के भटवारिया आंवक के पास अज्ञात लोगों ने ओबेदुल्ला पुत्र फैज़ान का गला रेत कर फेंक दिया ।जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसको लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उज़की मौत हो गई ।
उबैदुल्लाह पुत्र फैजान उम्र 25 वर्ष थाना मेहनगर के विषहम गाँव का निवासी था । पेशे टेंपो चालक था व टेम्पो चला कर अपनी रोजी-रोटी की व्यवस्था करता था । मृतक का ननिहाल गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर में है । वह अपनी बहन के घर भटवारिय मे रहता था बीती रात किसी ने उसके भाड़े के लिए फोन कर बुलाया और गला रेत कर के फेंक दिया ।
जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर ले जाने के प्रयास कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई।
मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था । परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।
























































Leave a comment