Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चुनाव के दृष्टिगत राजनैतिक दलों को इन गतिविधियों पर मिली ढील

आजमगढ़ 02 फरवरी-- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत राजनैतिक दलों हेतु अधिकतम 500 व्यक्तियों अथवा हाल की क्षमता के 50 प्रतिशत सीमा के अन्तर्गत इनडोर मीटिंग की तथा आउटडोर राजनैतिक मीटिंग डोर टू डोर कैम्पेन एवं वीडियो वैन के साथ खुली जगह पर प्रचार हेतु चुनाव आयोग द्वारा समस्त चरणों में हो रहे विधान सभा चुनाव क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सीमा एवं शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की गयी है। इन सभी मामलों में कोविड एप्रोप्रियेट प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-02-02-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh