Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: कार और रोडवेज बस की आमने-सामने से टक्कर, पति-पत्नी की मौत, बेटा समेत दो घायल

जौनपुर में जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर बुधवार दोपहर कार और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के दो सदस्य घायल हो गए हैं।
यूपी के जौनपुर में जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर बुधवार दोपहर कार और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के दो सदस्य घायल हो गए हैं। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली के बदलापुर पड़ाव के रहने वाले सुरेंद्र मिश्रा (52) अपनी पत्नी मीरा (45), बेटे कुश (24) और साली अर्चना निवासी बक्शा के साथ कार से आजमगढ़ जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्थियों के मुताबिक, जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर बमैला के पास कार विपरीत दिशा में चला गया। इसी दौरान आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रही तेजरफ्तार सिविल लाइन डिपो की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने कार से सभी को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई थी।
उधर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव और चौकी प्रभारी आशीष कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh