Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी ने हरैया ब्लॉक का किया आकस्मिक निरीक्षण, मिली खामियां दिया एफ आई आर का आदेश

आजमगढ़ जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने देर सायं हरैया ब्लाक का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में बैठकर जूम ऐप के माध्यम से गांव में कराए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कोविड टीकाकरण की जानकारी लेते हुए कोविड टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिया कि टीका लगने वाले स्थानों से संबंधित जानकारी तथा अन्य विवरण को रजिस्टर मे दर्ज किया जाए।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि 02 दिन के अंदर प्रत्येक गांव का भ्रमण कर 15 वर्ष के बच्चों की सूची तैयार करें कि कितने बच्चों का टीकाकरण हुआ है और अभी कितने बच्चे टीकाकरण से छूटे हुए हैं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि गांव में भ्रमण कर 80 प्लस तथा दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार करें, जो व्यक्ति घर से मतदान करने का इच्छुक हो, उसे पोस्टल बैलेट एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को ग्राम पंचायतों का खाता रजिस्टर एवं डीपीआरओ को गांव में तैनात सफाई कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि गांव में तैनात सफाई कर्मियों की सूची नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोटो सहित उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कौन सा सफाई कर्मी किस गांव में कितने दिन से तैनात हैं तथा अधिक दिन से एक ही गांव में तैनात सफाई कर्मी का स्थानांतरण दूसरी जगह क्यों नही किया गया।
जिलाधिकारी इसके पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाजार गोसाईं शिक्षा क्षेत्र हरैया का भ्रमण कर वहां पर उपस्थित अध्यापकों से बच्चों के ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि घर-घर टीकाकरण के दौरान बच्चों से प्रत्येक विषय से दो-दो प्रश्न पूछ कर उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लिया करें।
जिलाधिकारी ने इसके पश्चात राशन वितरण केंद्र का भी भ्रमण किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित कोटेदार से राशन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने गेहूं, चावल के बोरों का तौल कराकर उनकी मात्रा का निरीक्षण भी किया। कोटेदार द्वारा अवगत कराया गया कि सही मात्रा में गोदाम से राशन तौल कर दिया जाता है तथा कार्ड धारकों को उनकी यूनिट के अनुसार राशन का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित पत्रकारों से क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने आमजन को कोविड से बचाव हेतु मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होने पत्रकारों द्वारा बताई गई समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh