दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कट्टे के बल से लूटे दुकानदार से बीस हजार रुपये
मऊ : हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवदह स्थित खटरी मोड़ पर अपराह्न पौने दो बजे के करीब दो बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने तमंचा दिखाकर कर मनी ट्रांसफर एवं जनरल स्टोर के दुकानदार को तमंचा दिखाकर दुकान के अंदर से लगभग बीस हजार नगदी कैश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मंगलवार के अपराह्न करीब पौने दो बजे के करीब अरदौना निवासी आनन्द चौहान पुत्र कुलदीप चौहान खटरी मोड़ स्थित अपने दुकान पर बैठा था।उसी समय अज्ञात दो बाइक सवार दुकान के सामने बाइक रोक कर अन्दर प्रवेश कर तमंचा निकाल कर आनन्द चौहान के ऊपर सटा दिया।और कहे कि काउण्टर में जितना कैश है वह दे दो नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। यह इतनी सावधानी हुआ कि बाहर खड़े लोग भी नहीं जान पाये। पैसा लेकर बाइक पर बैठ कर फरार हो गए।तब आनन्द चौहान ने शोरगुल करना शुरू किया।तब वहां के लोग घटना जान पाये। जानकारी होते हुए लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वह फरार हो चुके थे। घटना की सूचना पाते ही मौके पर हलधरपुर थानाध्यक्ष,सीओ मधुवन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चल पाया।
























































Leave a comment