हजारों स्नानार्थीयो ने लगायी रामघाट पर आस्था की डुबकी,मौनी अमावस्या पर सरयू तट के रामघाट पर उमड़ा जन शैलाब
मऊ : दोहरीघाट कस्बे के रामघाट पर मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर हजारों स्नानार्थीयो सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाते हुए दान पुण्य किया तथा मन्दिरो में पुजन अर्चन किया इसके बाद जमकर खरीदारी की वही श्रद्धालुओ की आस्था इतनी भारी थी कि उन्होंने ढंड को भी मात देते हुए हजारों हजारों की संख्या में स्नान हेतु घाट पर उमड़ पड़े मन्दिरो शिवालयों में भी पुरे दिन दर्शन पुजन होते रहे ।
कस्बे के एकमात्र बचे रेत के रामघाट पर अर्धरात्रि से ही स्नानार्थीयो का रेला रामघाट के लिये लगा रहा भोर होते ही स्नान शुरू हो गया जबकि इस बार का संयोग बहुत अच्छा रहा कि एक साथ मौनी अमावस्या भौमवती अमावस्या होने पर उत्तररायणी सरयू नदी में स्नान करने का बड़ा ही महत्व है इसी महत्व के साथ स्नानार्थीयो का रेला रामघाट पर उमड़ पड़ा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओ ने जहाँ सरयू माता का पुजन अर्चन करते हुए गऊ दान के साथ ब्राम्हणो को अन्नदान करते हुए गरीब भिखमंगों को भी दान देकर पुण्य के भागी बने तथा मन्दिरो में पुजन अर्चन किया इसके बाद मेले का खुब आनन्द उठाते हुए जमकर खरीदारी की जबकि दुकानदारों को विश्वास ही नही हो रहा था कि कस्बे में भीड़ स्नान मेला की होगी लेकिन जैसे ही भीड़ स्नानार्थीयो की बढ़ी दुकानदार फटाफट दुकान खोलने लगे मेले में सबसे ज्यादा भीड़ सेनुर बिन्दी सुप कराही तथा जिलेबी की दुकानो पर देखी गयी वही पुलिस प्रशासन भी मेले को लेकर पुरी तरह से मुस्तैद रहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मय फोर्स के साथ लगातार मेले का चक्रमण करते हुए सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लेते रहे रामघाट व मातेश्वरी शक्ति पीठ के सामने के घाट पर भोर से लेकर दो बजे तक स्नान चलता रहा ।
























































Leave a comment