किराने की दुकान में लगीं आग, लाखों का सामान जलकर खाक
मऊ : मधुबन तहसील क्षेत्र के छपरा धूसर मे सोमवार-मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में किराने की दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से जबतक आग पर काबू पाया जाता कि तबतक दुकान में रेखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र नरसिंह की किराना दुकान गांव मे चला रहा था। रोज की भांति सोमवार की देर शाम दुकान बंद करके भोजन के उपरांत घर में सो रहा था कि उसी दौरान देर रात दुकान में अचानक आग लग गई और धू धू कर उसमें रखा सामान जलने लगा। यह देख दुकान स्वामी शोर मचाने लगा शोर सुनकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने के लिए पानी, मिट्टी आदि फेकना शुरू कर दिये। आग पर काबू जबतक पाते कि तबतक लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं दुकान स्वामी की मानें तो आगलगी मे लगभग दो लाख का सामान जलकर खाक हुआ है।
























































Leave a comment