चेकिंग अभियान में 115 वाहनों का काटा गया ई चालान
आजमगढ़ : आज दिनांक- 01 फरवरी 2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुधीर जायसवाल के आदेश के क्रम में यातायात प्रभारी कौशल पाठक के द्वारा जनपद आज़मगढ़ मे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा मोडिफाइड सायलेंसर लगा कर चलने वाले व गोली नुमा आवाज करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध चेकिंग अभियान के क्रम में सघन चेकिंग की गई तथा कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटना को रोकने के दृष्टिगत हेलमेट, सीटबेल्ट , रिफ्लेक्टर टेप, गलत नम्बर प्लेट व अन्य यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा साथ ही साथ लोगो को हेलमेट ,सीटबेल्ट व अन्य यातायात के नियमो की अनिवार्यता व आवश्यकता बताई गई , रिफ्लेक्टर टेप की अनिवार्यता व आवश्यकता भी बताई गई तथा यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले 115 वाहनों का ई चालान किया गया।
























































Leave a comment