बिलरियागंज में पुलिस के जवानों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने किया फ़्लैग मार्च
बिलरियागंज/आजमगढ़ : स्थानीय थाना बिलरियागंज परिसर से भारतीय सीमा सुरक्षा बल व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बिलरियागंज में फ्लैग मार्च किया गया जिसमें उप जिलाधिकारी सगड़ी के साथ थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य उपस्थित रहे यह फ्लैग मार्च कम्पनी कमान्डर सुनिल कुमार व एस आई राम कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, रामेन्द्र बर्मन के साथ कुल सैतीस लोगों ने फ्लैग मार्च किया जिसमें थाना रोड नया चौक, पुराना चौक ,खास बाजार, कासिमगंज, ब्लाक ,नशीरपुर, जैगहा, पटवध सरैया शियरहा,विन्दवल जैयराजपुर इस्माईलपुर गोरिया बाजार पोलाहवनगंज बरोही भीमबर मधनापार , में सम्पन्न हुआ बताया गया कि यह व्यवस्था चुनाव में खुलकर मतदान करने के लिए फ्लैग मार्च किया गया है और लोगों को डरने की जरूरत नहीं जिसे जहां इच्छा करे वह मतदान कर सकता है।
























































Leave a comment