Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी, कर्मचारियों के उड़े होश

आजमगढ़ 31 जनवरी-- जिलाधिकारी आजमगढ़ अमृत त्रिपाठी द्वारा दिनांक 31 जनवरी 2022 को कलेक्ट्रेट के निरीक्षण में यह पाया गया कि प्रथम, द्वितीय तल व अन्य स्थानों पर सीढ़ियों के किनारे कोने पर पान खाकर अमुख व्यक्तियों द्वारा थूक दिया गया है, जिसे तत्काल साफ कराये जाने एवं तम्बाकू अधिनियम के अन्तर्गत पान खाकर कलेक्ट्रेट/ शासकीय भवन में गंदगी किये जाने के सम्बन्ध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्व नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने का निर्देश दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर आजमगढ़ को निर्देशित किया है कि तम्बाकू अधिनियम के अन्तर्गत पान खाकर कलेक्ट्रेट/शासकीय भवन में गंदगी किये जाने के सम्बन्ध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-31-01-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh