Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यूरिया की उपलब्धता चौतरफा,266.50रुपये प्रति बोरी

आजमगढ़ 31 जनवरी-- जिला कृषि अधिकारी/अधिसूचित प्राधिकारी डॉ0 गगनदीप सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद में एनएफएल (किसान), कम्पनी की यूरिया शाहगंज रैक से मे0राजपूत एजेन्सी, पहाड़पुर, आजमगढ़ में 9500 बोरी, मे0 सिंह एजेन्सी भीरा आजमगढ़ में 2500 बोरी, मे0 उमाशंकर यादव छतवारा में 2000 बोरी, मे0 जनता खाद भण्डार, कोयलसा में 1500 बोरी, मे0 बरनवाल एण्ड कम्पनी लालगंज में 2200 बोरी, मे0 काशीनाथ जालान, सर्फुद्दीनपुर आजमगढ़ में 5000 बोरी, मे0 एके मिश्रा फर्टिलाइजर महराजगंज में 2000 बोरी तथा मे0 अतुल फर्टिलाइजर फूलपुर में 2000 बोरी, इस प्रकार कुल 26700 बोरी यूरिया प्राप्त हुई है।
जिला कृषि अधिकारी ने समस्त कृषकों को सूचित किया है कि कोई भी कृषक जनपद में किसी भी दुकान से यूरिया उर्वरक खरीद सकता है। यूरिया उर्वरक पीओएस मशीन से निर्धारित दर रू0 266.50 प्रति बोरी पर ही खरीदें। उर्वरक खरीदने के लिए आधार कार्ड एवं खतौनी अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर जिला कृषि अधिकारी के मो0न0-7839882455, 9453072429 पर संपर्क कर सकते हैं।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-31-01-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh