Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को....

आजमगढ़ 31 जनवरी-- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने तथा निर्वाचन संबंधी समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने हेतु मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण हेतु मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, परिवहन/ईंधन हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, निर्वाचन/लेखन सामग्री हेतु परियोजना निदेशक केके सिंह, मतपेटी हेतु परियोजना निदेशक केके सिंह, प्रेक्षक हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, मतपत्र हेतु उपायुक्त एनआरएलएम मिथिलेश कुमार तिवारी, शिकायत एवं कन्ट्रोल रूम हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी जगदम्बा प्रसाद सिंह, टेन्टेज हेतु मुख्य अभियन्ता लोनिवि लालजी यादव, वीडियोग्राफी, सीसी टीवी एवं वेबकास्टिंग हेतु जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, स्ट्रांग रूम हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा, मतदेय स्थल/एएमएफ हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, वोटर लिस्ट हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, आदर्श आचार संहिता हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, यात्रा भत्ता एवं निर्वाचन व्यय लेखा हेतु मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर, प्रेस मीडिया हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी संगम लाल को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इसी के साथ ही सहायक नोडल अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।
उपरोक्तानुसार नियुक्त नोडल/सहायक नोडल अधिकारी प्रतिदिन जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ के सम्पर्क में रहेंगे। जिससे उन्हें बैठक इत्यादि की जानकारी हो सके। उक्त निर्वाचन की समीक्षा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्येक 03 दिवस में की जायेगी। जिसकी सूचना आपको आपके व्हाट्सअप मोबाइल नम्बर पर यथा समय दी जायेगी।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-31-01-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh