Latest News / ताज़ातरीन खबरें
गिट्टी गई खेत में ग्रामीणों ने ठेकेदार की कर दी पिटाई : जौनपुर
●सड़क निर्माण के दौरान सड़क किनारे स्थित खेत में गिट्टी जाने से हुआ विवाद
करंजाकला जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कडैला गांव में बीते कुछ दिन से सड़क निर्माण कार्य चल रहा था सोमवार जब ठेकेदार ने सड़क निर्माण का हाल जानने लिए कडैला गांव में बन रहे सड़क पर पहुंचा दो कुछ ग्रामीणों के खेत में गिट्टी जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था इसको लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जब ठेकेदार से की, दोनों में तक झक होने लगी इसी बीच कुछ ग्रामीणो ने ठेकेदार की जमकर पिटाई कर दी इस पर ठेकेदार कड़ा रुख अपनाते हुए सराय ख्वाजा थाने में तहरीर देकर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है मामले की छानबीन की जा रही है।
























































Leave a comment