Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी तूफानी सरोज का विरोध कर फूका पुतला

जौनपुर/केराकत सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी तूफानी सरोज का विरोध कर फूका पुतला बतादेंकि कार्यकर्ता अपने चहेते उम्मीदवार को पार्टी हाईकमान द्वारा टिकट नही दिये जाने से नाराज होकर क्षेत्र के तमाम चट्टी चौराहों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी का पुतला फूंकते नजर आ रहे है। गौरतलब है कि विगत दिनों भाजपा प्रत्याशी दिनेश चौधरी को सुरक्षित विधान सभा केराकत का भाजपा विधायक प्रत्याशी बनाया गया तो कुछ नाराज कार्यकर्ताओ ने उनका पुतला नगर के सब्जी मंडी में देर शाम पुतला फूंक कर विरोध जताया। वही दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी पूर्व सांसद तूफानी सरोज का भी मुफ्तीगंज के हनुमाडीह चौराहे पर भी सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर अखिलेश यादव जिन्दाबाद, समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद का नारा लगाया।
सपा के कद्दावर नेता पूर्व विधायक गुलाब सरोज को पार्टी का टिकट नही मिलने से भी सपा कार्यकर्ताओ में मायूसी साफ झलक रही है, कुछ कार्यकर्ता यह भी कहते सुने गये कि पार्टी हाईकमान द्वारा सही उम्मीदवार को टिकट न देकर बड़ी भूल की गयी है, राजनीतिक गलियारों के जानकार यह कयास लगा रहे है कि टिकट में फेरबदल नही हुआ तो विधानसभा केराकत को जीतने में भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा मशक्कत नही करना पड़ेगा।
वही पूर्व विधायक गुलाब बाबू का क्षेत्रिय जनता के दिल और दल दोनों में जगह है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh