निज़ामाबाद पुलिस द्वारा किया गया सघन चेकिंग
निजामाबाद आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए सोमवार को थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडे के नेतृत्व में निजामाबाद के शेरपुर तिराहे पर वाहनों पर लगे राजनीतिक झंडे, हूटर, मास्क की चेकिंग का अभियान चलाया गया थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान के तहत चार पहिया वाहनों पर लगे पार्टी के झंडे, हूटर, शीशों पर लगी काली फिल्म तथा दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना मास्क आदि के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 60 गाड़ियों का बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, तीन सवारी आदि की सघनता पूर्वक जांच कर यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों का चालान किया गया इस अवसर पर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडे, का0 हर्षित कुमार, का0अमित कुमार,का0सतीश बघेल,का0अजय,अखिलेश प्रताप सिंह,का0धर्मेंद्र पाल, म0 का0 शालू यादव आदि पुलिस बल तैनात रहे।
























































Leave a comment