मऊ समस्त वाहन स्वामियों को चुनाव के दृष्टिगत हल्की वाहनों/भारी वाहनों तथा स्कूली वाहनों का फिटनेस करना अनिवार्य
मऊ,31 जनवरी,2022 समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत हल्की वाहनों/भारी वाहनों तथा स्कूली वाहनों का फिटनेस अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार वाहन के पंजीयन निलम्बन की कार्यवाही कर दी जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी। साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि विगत पंचायत चुनाव-2021 में जो वाहनें प्रयुक्त हुई थीं, उन वाहनों से सम्बन्धित बैंक खाता नम्बर व बैंक का आई0एफ0एस0सी0 कोड एवं (यदि सन्दर्भित वाहनों का लागबुक हो तो) लागबुक सहित समस्त प्रपत्र सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय मऊ में अविलम्ब जमा करायें, जिससे विगत पंचायत चुनाव सम्बन्धी प्रयुक्त वाहनों के किराये का भुगतान कराया जा सके।
उक्त आशय की जानकारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन मऊ द्वारा दी गयी।
























































Leave a comment