Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रशासन चुस्त-दुरुस्त फ्लैग मार्च कर निडर होकर मतदान करने की किया अपील

खुटहन जौनपुर 31 जनवरी : आगामी विधान सभा का चुनाव शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। रविवार की देर शाम तक खुटहन क्षेत्र के विभिन्न बाजारों मे पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानो के द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैगमार्च निकाला गया। लाउड हेरर के माध्यम से लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील के साथ साथ शांति व्यवस्था में खलल डालने की नीयत वाले तत्वो को चेतावनी भी दी गयी।

थाना प्रभारी अश्विनी दूबे के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री के छह दर्जन से अधिक जवानो ने पूरे कस्बा का भ्रमण करने के बाद उनका काफिला पटैला बाजार पहुंचा। वहाँ से बिशुनपुर बाजार होते हुए त्रिकौलिया गांव के बाद तिघरा, इमामपुर और गौसपुर बाजार में रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने जहाँ खाकी की ताकत का प्रदर्शन कर अराजकतत्वो को चेतावनी दिया। वहीं लोगों से निडर होकर मतदान की अपील भी किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh